क्रेन और जहाज की टक्कर, लगी आग
मुंबई के बीपीएस पोर्ट पर कार्गो उतारने के दौरान बड़ा
हादसा हो गया। बारबाडोस फ्लैग वाले ‘वियना’ जहाज से 140 मीट्रिक टन कार्गो उतारते समय दो क्रेनों में से एक का स्लिंग असंतुलित होकर निकल गया। इससे दूसरी क्रेन जमीन से उठ गई और उसका प्रंट टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया। घर्षण के कारण क्रेन में आग लग गई और दो लोग घायल हो गए।
