दिल्ली में फिर निर्मया कांड, 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप
दिल्ली से सटे नोएडा में 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पर्दे लगी इस बस में 47 किमी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया।
