सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इलाज में नहीं मिल रही है गरीबों को सहायता-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों के इलाज के लिए सहायता राशि दी जाती है, कई प्रकरण ऐसे दिख रहे हैं जिनमें सहायता राशि के लिए गरीबों को भटकना पड़ रहा है, यहां तक कि 25 हजार की मदद के लिए भी गंभीर मरीज परेशान हो रहे हैं। चौरसिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार के समय गरीबों के लिए बीमारी सहायता कोष शुरू किया गया था। पूर्व की सरकारें भी सहायता दे रही थी, लेकिन अभी मरीजों को सहायता नहीं मिल रही है।

चौरसिया ने यहां तक कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि भी गरीबों को सहायता के प्रकरण भेज रहे हैं, फिर भी सहायता नहीं मिल रही है, जनप्रतिनिधि भी बेबस है, जबकि शासन द्वारा डेढ़ लाख से 20 लाख की चिकित्सा सहायता का प्रचार किया जा रहा है। कई मरीजों को मंत्रालय के भी चक्कर लगाना पड़ रहे हैं, विधायकों से फोन लगवाना पड़ रहे हैं।