की मातृशक्तियां कर रही है उपवास
आज सातुड़ी तीज और चौथ पर किया जा रहा है आयोजन
आज माहेश्वरी समाज की मातृशक्तियां सातुड़ी तीज का पर्व उपवास रख कर रही है। आज के पर्व के लिए दो से तीन दिनों में सत्तू पकवान बनाए गए थे, इनमें चना, गेहूं और चावल के सत्तू में शुद्ध घी और मेवा का जमकर उपयोग किया गया। आज चन्द्रमा का पूजन और अर्घ्य देने के बाद इन सत्तू मिठाई का सेवन किया जाएगा और परिजन साथ में बैठकर भोजन भी करेंगे। आज तीज के साथ चौथ माता का भी उपवास किया जा रहा है, दोनों तिथि एक साथ आई है।
