सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लसूडिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1.394 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी मारपीट

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर बेखौफ बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नायता मुंडला ब्रिज के पास सर्विस रोड से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को ऑटो और बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने घेरकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित का मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सतवास, जिला देवास निवासी फरियादी रोहित पिता दौलत राम चौहान ने तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया और एनडीपीएस एक्ट जैसे आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

लसूडिया पुलिस की टीम क्षेत्र में सतत भ्रमण कर मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मुखबिरों से सूचना संकलित कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मंगलम गार्डन के सामने केलोद हाला रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजे की सप्लाई करने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रोहित चौहान निवासी श्रीनाथ टाउनशिप, ग्राम ढाबली को हिरासत में लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.394 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 14,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लसूडिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उससे जब्तशुदा गांजे के मुख्य स्रोत और इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा सके।