सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बायपास पर मोबाइल लूट, पैसेंजर ऑटो और बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

कि वह अपनी बाइक से बायपास के नायता मुंडला ब्रिज के पास सर्विस रोड से गुजर रहा था, तभी दो अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर चार बदमाश आए। गैंग के दो सदस्यों ने हरे रंग के पैसेंजर ऑटो को अचानक रोहित की बाइक के आगे लाकर अड़ा दिया, जिससे उसे मजबूरन गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल नंबर आरजे-17 एसएल- 9379 पर आए दो अन्य बदमाशों ने झपट्टा मारकर रोहित का मोबाइल फोन छीन लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने फरियादी को जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम देकर रालामंडल स्थित डी-मार्ट की तरफ भाग निकले। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक और बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर और बदमाशों के हुलिए के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।