विधायक और पूर्व विधायक भी रहे मौजूद
गांधीनगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से पितरेश्वर हनुमान धाम तक लाड़ली बहना कलश यात्रा सरपंच और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में निकाली गई। बडी संख्या में मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण किए और प्रभु के जयकारे भी लगाए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी हुआ। मधु वर्मा, जीतू जिराती, नारायण पटेल, समरसिंह सोलंकी, घनश्याम नारोले, घनश्याम पाटीदार, हेमचंद मित्तल, किरण सूर्यवंशी, जितेन्द्रसिंह आंजना मौजूद थे।
