सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शिवसेना पदाधिकारियों ने पुलिस के रवैये पर जताई आपत्ति

लगाया महिला कार्यकर्ता से भी अभद्रता का आरोप, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना और युवा सेना के पदाधिकारी पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी का इजहार करने राऊ थाना पहुंचे। शिवसेना पदाधिकारियों का कहना था कि पारिवारिक विवाद में मामला राऊ थाना तक पहुंचा था और वहां किसी सहायक निरीक्षक ने शिवसेना पदाधिकारियों से ठीक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। शिवसेना की महिला कार्यकर्ता प्रियंका नामदेव ने भी घटना के बीच में हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी पुलिस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की बात शिवसेना यूबीटी के पदाधिकारियों ने बताई।

शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी पारिवारिक विवाद में पहुंचे थे। शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को थाना से सख्त भाषा में बाहर जाने के लिए कहा गया था। इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना और युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राऊ थाना की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंचे और विरोध जताया।

इस दौरान परमजीतसिंह मैकेन, प्रियंका नामदेव, लक्ष्मण कुमावत, राजेश तिवारी, राजेश मराठा, राहुल शुक्ला, रामचंद्र, रितिक चौधरी, रुपेश प्रजापत, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, दिनेश चौहान, रोहित पिंगले भाऊ, उमेश अखंड सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग अभी भी की जा रही है।