सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जोशी ने भाजपा कार्यालय की चौखट पर दी धोक नगर अध्यक्ष मिश्रा ने किया बहन का स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और श्रेष्ठा जोशी ने साथ- साथ काम किया और दोनों के बीच तभी से भाई-बहन का रिश्ता है। कल भी भाजपा कार्यालय पर जब श्रेष्ठा जोशी पहुंची तो चौखट पर उन्होंने धोक लगाई और जब उनका स्वागत सुमित मिश्रा ने किया तो बहन का उद्बोधन देकर उनको बधाई गले मिलकर दी। मिश्रा ने जोशी की जमकर तारीफ कर उन्हें तेज तर्रार प्रखर वक्ता बताया।

इधर श्रेष्ठा ने भी महिला आरक्षण और जेन-जी पर उद्बोधन दिया और यह भी कहा कि भाजपा महिला मोर्चा में वे सभी बहनों को साथ लेकर काम करेंगी, अंतिम पंक्ति वाली बहनों को भी वे जोड़ेगी।