सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली निकालकर विरोधियों को और चिढ़ा दिया

मामला जिला कांग्रेस के आम्बेडकर नगरी महू शहर का

जिला कांग्रेस ने विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस और नगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी। इसमें आम्बेडकर नगरी महू के शहर अध्यक्ष के लिए करीब आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं की दौड़ में से अमित अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया था। उस नियुक्ति पर कई पुराने कांग्रेसियों ने भी आपत्ति ली थी और कल जब नवनियुक्त महू शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने महू नगर में रैली निकालकर पदभार ग्रहण किया तो अध्यक्ष के दावेदार और उनके समर्थक और चिढ़ गए।

इधर कल रैली में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव भी शामिल हुए और उन्होंने उद्बोधन भी दिया और कहा कि जो निर्णय प्रदेश कांग्रेस ने किया है उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और किसी को आपत्ति है तो उचित फोरम पर चर्चा करना चाहिए।

घाट समिति के बैनर तले कल सावन मास में गणगौर घाट छत्रीबाग से श्री गणगेश्वर महादेव की पालकी यात्रा निकलवाई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र कटारिया भी पहुंचे।