सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कॉरपोरेशन एरिया एथलेटिक्स एसो. का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। जबलपुर में आयोजित 62वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में इंदौर कॉरपोरेशन एरिया एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इंदौर कॉरपोरेशन एरिया एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र वर्मा ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सानवी सिंह ने 13.87 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।