नागर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने किया पिकलबॉल आयोजन
न.प्र.)। नागर ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और आपसी मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से पिकलबॉल आयोजन किया गया। स्कीम नंबर 78 स्थित एलीट पिकलबॉल क्लब में शाम 5 से 8 बजे तक चले इस आयोजन में करीब 35 से 40 युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों का स्वागत भी किया गया।
