सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किराया बढ़ा तो दिया ज्ञापन

किराया कम किया जाए और बस उपभोक्ताओं को बैठक में शामिल किया जाए

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने बढा हुआ बस किराया वापस लेने और बस किराया मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर उपभोक्ताओं और बस संचालकों और अधिकारियों के साथ बैठक की मांग को लेकर ज्ञापन आरटीओ प्रदीप शर्मा को सौंपा। यह भी कहा गया कि बढ़ोत्री जरूरत से ज्यादा हुई है जो असहनीय है और मनमाने ढंग से बढाई गई है। बहादुरसिंह राजपूत, डीजी मिश्र, देवेंद्रसिंह सिसोदिया, डॉ. विजय श्रीवास्तव, विनोद ठाकुर, अजय रघुवंशी, मनोज पंवार ज्ञापन देने में मौजूद थे।