सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

निपानिया डाकघर में लग रही है कतार

रक्षाबंधन का पर्व समीप है। निपानिया डाक घर पर रहवासी राखी भेजने के लिए यहां पहुंच रहे है तो यहां लम्बी कतार लगी हुई दिख रही है। रहवासियों का कहना रहा कि यहां जगह और कर्मचारियों कमी है। यहां बिजली गुल रहने की बात भी कर्मचारियों ने बताई।

डाक घर के माध्यम से राखी, पार्सल बहनें भेज रही है, कुछ बहनों का कहना रहा कि निपानिया ड़ाकघर के बाहर तक कतार दिख रही है। कई लोगों का दो घंटे में नम्बर आ रहा है। लोगों का कहना रहा कि डाकघर में जनरेटर और इनवेटर की सुविधा होना चाहिए जिससे जरूरी जगह पर लाईट रहे और काम किया जा सके।

के.के. झा ने कहा कि निपानिया क्षेत्र में कई कालोनियां आवासीय है, कई हाईराइज अपार्टमेंट, मॉल, अस्पताल, स्कूल और अन्य संस्थान विकसित हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘निपानिया की आबादी और गतिविधियां जिस तेजी से बढ़ रही हैं, उसके अनुरूप यहां डाक सेवाओं का भी विस्तार होना चाहिए। वर्तमान डाकघर का परिसर और उपलब्ध स्टाफ क्षेत्र की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।

बड़े परिसर में पर्याप्त स्टाफ वाला पूर्ण डाकघर और बेहतर तकनीकी व्यवस्था उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि लोगों को सामान्य डाक सेवाओं के लिए घंटों कतार में खड़ा न रहना पड़े।’