एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने टीपीएस- 09 बिचौली हप्सी मेन रोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा है।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.8ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कनाड़िया थाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने के उद्देश्य से बिचौली हप्सी मेन रोड पर घूम रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टीपीएस-09 के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद मराठा पिता रमेश थोरात निवासी पंचमूर्ति नगर, राज मोहल्ला, इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी विनोद की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 10.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। कनाड़िया थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी विनोद मराठा को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
