सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दशहरा मैदान के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर दशहरा मैदान के समीप घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हर्ष पिता श्याम सोनी निवासी विकास नगरबताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देशी पिस्टल और कारतूस जप्त किए गए। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी हर्ष से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार कहां से खरीदकर लाया था और किस नीयत से घूम रहा था।

श्री मणी विनायक कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में मौजूद एक दुकान को बैंक द्वारा नियमानुसार सील बंद किया गया था। बैंक की कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद आरोपी सुधीर जैन ने दुकान का सील बंद ताला