मंगेतर ने तोड़ी डेढ़ साल पुरानी सगाई, सदमे में आई युवती ने दी जान
बताया कि मारिया की सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल से हुई थी, जो पेशे से जूस की दुकान चलाता है। दोनों परिवारों के बीच इस वर्ष शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। पिता उमर शेख का आरोप है कि करीब 8 दिन पहले सोहेल ने अचानक मारिया से बातचीत बंद कर दी और फोन पर सगाई तोड़ने का फरमान सुना दिया।
उसने मारिया पर किसी अन्य से बात करने का बेबुनियाद आरोप लगाया। जब मारिया के परिजनों ने सोहेल के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने भी कोई मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। घटना वाली रात जब मारिया की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी छोटी बहन ने उससे पूछताछ की, जिस पर मारिया ने जहर खाने की बात कबूल की।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
