रेयांश, यशी, हर्षवर्धन, निया सेमीफाइनल में
इंदौर। रेसीडेंसी क्लब में चल रही आई.आर.सी. ट्रॉफी ओपन मिनी एवं सब-जूनियर इंदौर जिला रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन सभी आयु वर्गों के प्री क्वार्टर एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता व्ह़िजस्पोर्ट्स रेसीडेंसी क्लब द्वारा इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
बालक अंडर-9 एकल में सुचये देव ने शार्विल दुबे को 15-6, 15-4 को, रेयांश जैन ने निहित मटलानी को 15-06, 15-10 से, अव्युक्त गुलहाटी (4) ने रोहन धिन्डवाल को 15-8, 15-6 से, आरव कश्यप ने तेजस्व भट्ट को 15-2, 15- 2 से हराया। बालिका अंडर-9 एकल में स्वस्ति रावल ने काश्वी कुशवाह को 15-4, 15-11 से अपने से ऊंची सीड को हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं के. थ्रिशिका ने विदुषी झा को 15-6, 15-7 से, यशी भूमरकर ने आनंदिनी मोहता ने 15-11, 16- 14 से, मिशिता शर्मा ने सान्वी पाटिल को 15- 2, 15-9 से हराया।
बालक अंडर-11 एकल में हर्षवर्धन सिंह ने जसराज सिंह को 15-11, 15-6 से, निश्चय कुशवाह ने रेवांश कटारे को 15-10, 15-9 से, रक्षित यादव ने प्रणम्य तारे को 15-13, 15-12 से पराजित किया वहीं अद्वैत परिदार ने मानविक कटियार 15-4, 15-4 से हराया। बालिका अंडर-11 एकल में निया तेहलानी ने आर्ना शर्मा 15-11, 15-10 से, यर्निका चौरे ने अनाया बंथिया से 15-13, 15-7 से, आरोही गोयल ने काव्या हरीश को 15-13, 15-2 से, इशमान सलूजा ने मायरा सोनी को 15-3, 15-6 से हराया।
बालक अंडर-13 एकल में अद्वैत पटिदार ने अर्नव गौर को 15- 08, 15-06 से, समग्र जैन ने स्वस्तिक करवाड़े को 15-11, 12-15, 15-09 से, विराज शर्मा ने अन्वित गोयल को 15-13, 12-15, 15-05 से, हर्ष वर्धन ने खुश ओसवाल ने 16-14, 13-15, 15-12 से हराया।
