सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पाकिस्तान में टीम इंडिया पर हो सकता था हमला

भारत के साल 2004 में पाकिस्तान दौरे पर कराची में टीम पर हमला होने का खतरा था। इस घटना के बारे में पूर्व खुफिया एवं सुरक्षा अधिकारी यशोवर्धन आजाद ने अपनी हाल ही में प्रकाशित किताब में किया। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ चाहते थे कि एक टेस्ट मैच कराची में हो, लेकिन भारत के सुरक्षा सलाहकारों ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। अगर कराची में मैच हो जाता तो टीम इंडिया पर बड़ा आतंकी हमला हो सकता था।