छत पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा
इंदौर। बेटमा पुलिस ने घर की छत पर बैठकर जुए का दाव लगा रहे आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से नगदी एवं मोबाइल जब्त किए। बेटमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम काली बिल्लोद में एक मकान की छत पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। अचानक हुई रेड से मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सुनील, अजीत, वीरेंद्र दयाल राठौर, पवन, मिथुन दास, आदिल खान और रामजी लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 25 हजार 700 रुपये नकद और आधा दर्जन से अधिक मोबाइल जब्त किए गए।
