कोलकाता मेंभीषण अि‚नकांड होटल में आग, 9 की मौत
मृतकों में बच्चे सहित ज्यादातर बांग्लादेशी
कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में रात करीब 1:45 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। सभी बेहोशी की हालत में मिले थे।
6 लोग घायल हुए हैं। अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा। मरने वालों में ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जो इलाज के लिए यहां आए थे।
जिस इमारत में आग लगी उसमें कई होटलें हैं, जिनमें बड़ी तादाद में लोग ठहरे हुए थे। सोमवार को बीरभूम जिले में भी चार मंजिला होटल में आग लगने से 7 लोगों को मौत हो गई थी।
