बगैर नोटिस के किसान से अधिग्रहण पर आपत्ति
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम सोलिंसदा, बामनखेड़ी में पैतृक खेती किसान लक्ष्मीनारायण पिता नाथूलाल खाती खसरा नं. 5/3/1/1/1 पर करते आ रहे हैं। इस जगह के पास से नेशनल हाईवे पश्चिमी रिंगरोड सिक्स लेन रोड के लिए जमीन को अधिग्रहण करने के लिए जुगत की जा रही है। किसान का कहना है कि उनके पास भूमि अधिग्रहण के लिए किसी तरह का सूचना पत्र नहीं आया, फिर भी उनकी जमीन को बगैर मुआवजा दिए, बगैर सूचना दिए अधिग्रहण कर लिया गया है, जबकि अड़ोस-पड़ोस की जमीनों को नोटिस भी दिए गए हैं और उनको मुआवजे की बात भी की गई है।
इस मामले में फरियादी किसान ने कई बार कलेक्टर कार्यालय में भी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, मामले को न्यायालय में भी ले जाया गया है।
