10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने कर्तव्य क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया जा रहा है। कल इंदौर पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारियों को अति. पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने सम्मानित किया।
इनमें अधिकारी अभिषेक रंजन, ओमप्रकाश, आरक्षक बालकृष्ण मेवाडा, आरक्षक प्रकाश मंडलोई, आरक्षक अमित खत्री, विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल, महिला आरक्षक निकिता जोशी, आरक्षक रविकांत शर्मा, आरक्षक अरविन्द पटेल, आरक्षक सुमंत सिंह प्रमुख है जिन्हें सम्मानित किया गया।
