कसेरा बाजार स्कूल के मेधावी छात्रों का सम्मान
चार विद्यार्थी ऐसे भी जिन्होंने वर्ष भर में एक भी नहीं ली छुट्टी वे भी हुए सम्मानित
श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के गत वर्ष के मेधावी छात्रों का ट्रस्ट और संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने मंच से स्वागत किया। इन्हें शील्ड देकर बारी-बारी से सम्मानित कर सामूहिक सम्मान भी किया। इन विद्यार्थियों में अकसा शेख, मत्यांश मालवीय, यशस्वी चौहान, अनाया धूरिया, देविसा पिपले, हेतवी भगत, कनिष्का बेटव, धीमही तिवारी, अमय कार्निक, समर्थ मालवीय, महिका माहेश्वरी, रिद्धिमा निम, विदित तिवारी, दृष्टि जमानी, सार्थक धाकड़, विनायक गंगराड़े, फरदीन शेख, वंशिका वर्मा, विवान बचाने, प्रांशी सगोरे, अंशिका शर्मा, एकांशसिंह टोडरमल, राघव सोनी, भव्या डुडवे, श्रेयांश धीमान, शौर्य चौहान, श्रेयांश शर्मा, भव्या गुप्ता, अफसाना खातून, ख्वाइश होल्कर, मिष्ठी चौहान, निशा नागदेव, तवीषा कुशवाह, नील मुंशी, धीयांशी मौर्य, पूर्ण मेहता, नित्या भटवानी, मिश्का मेघाणी, अविका पाठक, नित्या गुप्ता, सौम्य दुधानी, गोरीश उपाध्याय, मो. फरहान, पूरब खटवानी, स्वयं शिवलानी, खुशी पटानकर, तनिष्क जैन, शोखी जैन, रूपराज कटारे, ऐश्वर्या जैन मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।
मेधावी के बाद चार ऐसे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया,,जिनकी गत वर्ष 100 प्रतिशत उपस्थिति थी उन्होंने कोई छुट्टी वर्ष भर में नहीं ली। इनमें तनिश तेजावथ, धीयांशी मौर्य, पूरब खटवानी, दृष्टि जमानी का भी मंच से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के महेश मूंगड़, शिव गर्ग, कन्हैयालाल साधवानी, सुभाष गोयल, प्रकाश कुकरेजा, राजेश मित्तल लाला, सतीश गोयल, नरेन्द्र मेहता, मनोहर भूतड़ा, हीरालाल रहेजा, राकेश मेहता, सुरेश जाजू, विजय शादिजा, जीवन परियानी, प्रीतेश भूतड़ा, प्रहलाद वर्मा पप्पू, राज अग्रवाल, रामू अग्रवाल, विजय गट्टानी, नीरज नीमा, प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, इंचार्ज परबजीत, मोनिका मंत्री, रिद्धि शर्मा, हिमानी शर्मा एवं खुशबू नागर, निधि शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
