पूर्व विधायक ने समझी स्वदेशी मिल की निकलने वाली झांकियों की स्थिति
गणेश पूजन के साथ किया तीन झांकी निर्माण का श्रीगणेश
गणेशोत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन जुलूस परम्परागत रूप से मिलों द्वारा निकाला जाता है। मिलें सभी बंद हो चुकी है फिर भी झांकियां निकलने की परम्परा जारी है। स्वदेशी मिल गणेशोत्सव समिति अपनी 96 साल पुरानी परम्परा को जीवंत रखने के लिए इस बार भी तीन झांकियां इस बार भी निकालेगी।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, मदन परमालिया, प्रकाश महावर कौली की मौजूदगी में झांकियां निर्माण के लिए पूजन कर विधिवत शुरूआत की गई। लक्ष्मीनारायण पाठक, हरनाम सिंह धारीवाल, देवीसिंह सेंगर, नरेंद्र श्रीवंश, किशन बोकरे, दिलीप माथुर, नारायण कुशवाह, शिवप्रसाद, किशोर करोसिया, हंसराज वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, कन्हैयालाल मरमट, उपाध्यक्ष चम्पालाल वर्मा, कोषाध्यक्ष हीरालाल वर्मा, मदन पलमालिया, कैलाश कुशवाह, नरेन्द्र बैरवा पप्पू, महेश जीनवाल, राजेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे।
इन्दौर नगर पालिक निगम जाहिर सूचना
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि श्रीमती सुरभि मिश्रा पति श्री प्रभात कुमार मिश्रा पता- 388/2/1, खजराना 204 कनक मालाय ब्लाका नं. ए-खसरा नं. 388/2/1 इन्दौर पूर्व नाम श्रीमती जया दवे पति नीरज द्वारा वार्ड 39 झोन क्र 10 राजस्व विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर निगम रेकार्ड में दर्ज सम्पत्तिकर पिन नं. 1004402559 पर आवेदन प्रस्तुत कर दर्ज नाम पर सम्पत्ति का नामांतरण चाहा गया है।
इस जाहिर सूचना प्रकाशन दिनांक से सात दिवस की अवधि में किसी भी व्यक्ति, बैंक, संस्था व अन्य को उक्त सम्पत्ति के नामांतरण पर आपत्ति हो तो झोन क्र.10 राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अवधि पश्चाात व बिना लेखी प्रमाण प्रस्तुत आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी।
