मुख्यमंत्री ने इंदौर में उठाई कावड़
कावड़ यात्री से भी की चर्चा, जयकारा भी लगाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इंदौर में कई सौगात देने आए हुए थे और उन्होंने सौगात देने के साथ ही भगवान भोलेनाथ की भक्ति भी दिखाई। उनका कारवां जब विकास की पथ की ओर बढ़ रहा था तब उन्होंने देखा कि रास्ते में कावड़ यात्री कावड़ लेकर चल रहे हैं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपना कारवां रूकवाया और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ इंदौर में कावड़ भी उठाई और कावड़ यात्री बाबू पटेल से उनके हालचाल भी पूछे, किसी तरह की कोई समस्या इस यात्रा के दौरान तो नहीं आ रही है, इसकी भी जानकारी कावड़ यात्रियों से ली।
इस दौरान विधायक राकेश शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मुख्यमंत्री की भोले बाबा की भक्ति देखते रहे।
