बेलगाम खनन पर प्रशासन की चुप्पी-जाधव
बेटमा, सेजवानी, रंगवासा, रावद एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से जारी बेलगाम एवं अनियमित खनन को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति देखी, जहां किसानों की जमीनों की सीमाओं तक गहरी खुदाई, खेतों को नुकसान, भारी धूल-प्रदूषण और खनन नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए। खनन माफिया के सामने प्रशासन की चुप्पी अब संदेह पैदा करने लगी है।
यदि खनन पूरी तरह वैध है तो प्रशासन सार्वजनिक रूप से बताए कि किस क्षेत्र में, कितनी गहराई तक और किन शर्तों के तहत खनन की अनुमति दी गई है। किसानों की जमीन, फसल, पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की कीमत पर किसी भी प्रकार का खनन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
