सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जनगणना की शुरुआत

भारत की 2027 की जनगणना का अहम चरण आज से शुरू होने जा रहा है। आज लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के ब़र्फीले इलाकों में ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन' (खुद अपनी जानकारी दर्ज करने) के साथ शुरू होगा। इसमें दूर-दऱाज के गांव, पहाड़ी समुदाय और मुश्किल रास्तों वाले इलाके शामिल होंगे। गृह मंत्रालय ने उन 40 सवालों की लिस्ट जारी की है जो जनगणना अधिकारी हाउसहोल्ड शेड्याूल के तहत परिवारों से पूछेंगे। आधार से बैकिंग तक 40 सवाल पूछे जाएंगे।