सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वरिष्ठजनों के लिए हेल्प लाइन सेवा शुरू होगी

खासतौर से विदेश में रहने वाले बच्चों के माता-पिता के लिए सुविधा

संस्था मित्र द्वारा वरिष्ठजनों को साथ देने के सहयोग, खुशियां और आपातकाल परिस्तिथियों में मदद के लिए 23 अगस्त से 24 घंटे हेल्पलाईन आशीर्वाद शुरू की जा रही है। खासतौर से जिनके बच्चे विदेश में रहते है, माता-पिता अकेले रहते है, उनकी देख रेख, चिकित्सा, दैनिक कार्य मे मदद, और उनके मनोरंजन और खुशियों का ध्यान रखने के लिए संस्था उन सबको अपने साथ जोड़कर उनके, सम्मान पूर्ण जीवन के लिए कार्य करने की ओर अपनी पहली शुरुआत कर रही है।

संस्था श्री जी वाटिका फूटी कोठी रोड पर 23 अगस्त दोपहर 3 बजे से इस हेल्पलाइन सेवा के साथ निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन भी रख रही है राकेश सपना बांठिया जैन-8959201008 ने बताया कि इस अवसर पर संस्था अपनी 3 टीम बना रही है जिसमे महिला पुरुष और युवा टीम के साथ संस्था सेवा, शिक्षा, संस्कार संबंधित कार्य की दिशा में अपना पहला कदम आगे बढ़ा रही है।