सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

घर के सामने बाइक खड़ी करने पर विवाद, पड़ोसियों ने दो महिलाओं को पीटा

बाणगंगा थाना क्षेत्र में घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने दो महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर

पुलिस के अनुसार, वृंदावन कॉलोनी निवासी फरियादी सोनम यादव ने थाने में उपस्थित होकर

फरियादी ने पुलिस को बताया दी है।

शिकायत दर्ज कराई है। कि उनके घर के ठीक सामने रहने वाले वीरेंद्र जादौन और उसके बेटे प्रिंस जादौन ने अपनी मोटरसाइकिल उनके घर के सामने लाकर खड़ी कर दी थी। जब सोनम और उनकी पड़ोसन शिवानी पाठक ने उनसे गाड़ी वहां से हटाने को कहा, तो दोनों आरोपी भड़क गए और महिलाओं को गालियां देने लगे।

जब सोनम और शिवानी ने अश्लील गालियां देने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी वीरेंद्र और प्रिंस उग्र हो गए। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी दोनों महिलाओं को जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।