कसेरा बाजार के विद्यार्थियों ने हरी वेशभूषा में दिया वृक्षों को बचाने का संदेश
श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 में विद्यार्थियों के लिए ग्रीन ड्रेस में पौधों से संबंधित संदेश को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थी हरी वेशभूषा में कई संदेश देते हुए स्कूल में पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्क्रीप्ट भी तैयार की थी।
हंट ग्रीन एक्टीविटी भी इन विद्यार्थियों को कराई गई। ग्रीन आबेजक्ट इन विद्यार्थियों ने सिलेक्ट कर कई संदेश दिए, जिसमें वृक्षों को बचाने का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थी हरी सब्जी, फल और वृक्ष की वेशभूषा में पहुंचे थे। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर और अध्यापक विद्यार्थी मौजूद रहे।
