भगवान महामृत्युंजय का मनोहारी रूप
निपानिया, अमृत पैलेस कॉलोनी स्थित शहर के इकलौते महामृत्युंजय शिव मंदिर पर श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान महामृत्युंजय का मनोहारी श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समाजसेवी किशोर- रेखा गोयल, अमृत गोयल, अंकित गोयल, अशोक जोशी, नवरत्न बैराठी, सत्येन्द्र पाठक, शैली गोयल, मनीषा फायके, टीना पाटीदार सहित अनेक भक्तों के साथ पूजा अर्चना की और भगवान के अभिषेक में भागीदारी की।
