बाबा बर्फानी का 51 किलो बर्फ से श्रृंगार
नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर कल सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा बर्फानी अमरनाथ का 51 किलो बर्फ से दिव्य और मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। संजय मंगल ने मंदिर में विशेष श्रृंगार करवाया। टीकमचंद गर्ग, बीके गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
