सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में एक भी इन्दौरी नहीं

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशनसिंह भटोल ने कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति से सहसंयोजक और सदस्य सहित 11 भाजपा नेताओं की नियुक्तियां की। इन 11 नियुक्तियों में इन्दौर के भाजपा नेताओं में किसी को भी जगह नहीं मिली है। ज्यादा प्रकोष्टों की नियुक्तियों में कहीं न कहीं इंदौरी का नाम दिखाई नहीं दे रहा है।

यहां तक कि सहकारिता प्रकोष्ठ की कोर्ट टीम भी 8 लोगों की बनाई गई। इन 8 लोगोंं की स्वीकृत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी लेकिन उन 8 में भी किसी भी इंदौरी नेता का नाम नहीं है। सहकारिता प्रकोष्ठ में इन्दौर नगर के साथ जिला को अनदेखा किया गया है।