कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी रहेगी तय
दिल्ली आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी ने जारी किया पत्र
भी लिया जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी पदाधिकारी बिना स्पष्ट कार्य और जिम्मेदारी के ना रहे, हर पदाधिकारी के कार्य की नियमित समीक्षा हो। एक और दिशा निर्देश भी दिए गए कि 10 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से जिला, ब्लॉक और मंडलम स्तर की सम्पूर्ण पदाधिकारी तय कर कार्य विभाजन भी किया जाए और उसकी सूची प्रदेश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस को भी भेजी जाए।
साथ ही स्पष्ट निर्देश यह भी दिए गए हैं कि 10 सितम्बर की समय सीमा में अगर शहर और जिला कांग्रेस इकाई कार्य पूर्ण नहीं करती है या कार्य विभाजन नहीं किया जाता है और जिम्मेदारी का निर्धारण भी नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित अध्यक्ष से कारण भी पूछे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहली बार कांग्रेस में नीचले स्तर तक जवाबदारी तय होने के बाद उनका लेखा-जोखा और हिसाब-किताब भी मांगा जा रहा है, यह निर्देश कल कांग्रेस के पास हरीश चौधरी ने भिजवाए, इधर आज भोपाल में कांग्रेस अफेयर कमेटी की बैठक हरीश चौधरी, जीतू पटवारी ले रहे हैं, जिसमें भी अगले एक माह के काम का केलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन सभी शामिल होंगे।
