सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अधिवक्ता परिषद सदस्यता शुल्क में कोई बदलाव नहीं

इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के 'पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि हाल ही में बार कौंसिल आफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा 'एडवोकेट-एक्ट - 1961' में आवश्यक संशोधन करवाने के लिए एडवोकेट्स (अमेंडमेंट) बिल 2026 का एक प्रस्तावित मसौदा विधि-विभाग को भेजा गया है। जिसमें राज्य अधिवक्ता परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए एडवोकेट-एक्ट में निर्धारित नामांकन-शुल्क की धनराशि में बढ़ोतरी करने का अनुरोध भी किया गया है। इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक जानकारी प्रसारित होने से विधि-स्नातकों में यह अफवाह फैल रही है कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की सदस्यता ग्रहण करने के लिए निर्धारित नामांकन-शुल्क की धनराशि में बढ़ोतरी हो गई है।

लेकिन वास्तव में अभी तक राज्य अधिवक्ता परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए निर्धारित नामांकन शुल्क की धनराशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है अर्थात नामांकन शुल्क की धनराशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अतिशय क्षेत्र बनेडिया में चातुर्मास स्थापना

बनेडिया में हुई। अनिल-रानी गंगवाल, नरेश गंगवाल, तेजकुमार शाह, कैलाश वेद, वीरेन्द्र बड़जात्या, चेतन बोहरा,देवेन्द्र सोगानी, त्रषभ पाटनी, इन्द्रकुमार सेठी, अनिल जैन को, सुदीप जैन, महावीर बैनाड़ा, प्रमोद पापड़ीवाल, पवन पाटोदी, चन्द्रेश जैन, कमल रावका, अक्षय कासलीवाल, शिरीष जैन, प्रकाश सेठी, दिलीप कासलीवाल, भागचंद छाबड़ा, कमल अग्रवाल, राजेश वेद, मयूर जैन सहित अन्य मौजूद थे।