खजराना के अशरफी कालोनी का बोरिंग बंद
शिकायत की तो बोले-8 से 10 दिन लगेंगे चालू होने में
जोन-10, वार्ड क्रमांक 38 के खजराना क्षेत्र स्थित अशर्फी कॉलोनी में सरकारी बोरिंग बंद होने का मामला सामने आया है। बोरिंग बंद होने के कारण क्षेत्र के रहवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर बोरिंग चालू करने वाले रईस से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बोरिंग की मोटर/बाल खराब होने के कारण फिलहाल बोरिंग चालू नहीं हो पा रहा है। बोरिंग कब तक चालू होगा, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने लगभग 8 से 10 दिन का समय लगने की बात कही।
