सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कार कावड़ यात्रा को लेकर बैठक

शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा का आयोजन 16 अगस्त की सुबह 9 बजे से हंसदास मठ बिजासन रोड से नगर में भ्रमण करते हुए एबी रोड से महू होकर जानापाव जाएगी। भगवान शिव और परशुरामजी का अभिषेक होगा। आरती, प्रसादी के आयोजन भी किए जाएंगे। अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन को लेकर कल भी हंसदास मठ में बैठक का आयोजन किया गया।