सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माहेश्वरी समाजजन आज कावड़ में भरेंगे पवित्र जल

सावन मास में इस वर्ष भी संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में कल रविवार 9 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे रिंग रोड स्थित परस्पर गार्डन परिसर से ‘जय महेश कावड़ यात्रा’ का आयोजन होगा। आज शाम पूजन अर्चन के साथ कावड़ में पवित्र नदियों नर्मदा, शिप्रा, गंगा, यमुना, कालीसिंध, चम्बल सहित सप्त नदियों का जल भरा जाएगा। इसमें मातृशक्तियां भी मौजूद रहेंगी।

शारदा प्रकाश अजमेरा, अशोक इनानी ने बताया कि इस यात्रा के लिए 2 हजार माहेश्वरी समाजजनों का पंजीयन हो चुका है। महिलाएं पिताम्बर और पुरुष भगवा परिधान में शामिल होंगे। झांकियां, अखाड़ा भी यात्रा में रहेंगे। यात्रा परस्पर गार्डन से शुरू होकर फूटीकोठी से मेन रोड होकर रणजीत हनुमान से शिव मंदिर गुमाश्ता नगर पहुंचेगी। लगातार बैठक के दौर भी चल रहे हैं और श्रद्धालुओं को निमंत्रण भी दिया जा रहा है।