सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अक्टूबर में 5 दिन निरस्त रहेगी इन्दौर-जोधपुर ट्रेन

अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच जोधपुर-इन्दौर ट्रेन क्रमांक 14801 और 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक इन्दौर- जोधपुर ट्रेन क्रमांक 14802 निरस्त रहेगी। इसके अलावा 16 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक जोधपुर से इन्दौर की ओर चलने वाली ट्रेन क्रमांक 14801 परिवर्तित मार्ग से चलेगी।