सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बॉयप्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर की थी युवती ने खुदकुशी

एमआईजी थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में 2 अगस्त को हुई युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंदौर में रहकर नौकरी करने वाली युवती ने अपने बॉयप्रेंड की लगातार प्रताड़ना और उकसावे से तंग आकर इमारत की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से एक्सीडेंट होने का झूठ बोला।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने और तथ्य छिपाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान निकिता पिता विश्वनाथ निवासी तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। निकिता इंदौर में एक निजी नौकरी करती थी और आंबेडकर नगर निवासी विकास गुर्जर उर्फ विराट के साथ रिश्ते में थी। परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर सामने आया कि निकिता अपने बॉयप्रेंड विकास की हरकतों और प्रताड़ना से काफी समय से बेहद परेशान चल रही थी।

2 अगस्त को विकास के लगातार उकसाने और मानसिक तनाव से तंग आकर निकिता ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी विकास ने मामले को छिपाने की साजिश रची। उसने मृतका के परिजनों और