अमान, अजहान, तौहीद डिविजनल फेंसिंग टीम में चयनित
शासकीय मालव कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट इंटरस्कूल फेंसिंग टूर्नामेंट में अल- हिरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी खिलाड़ी मो. अमान-जावेद ने अंडर- 17 में, मोहम्मद तौहीद और मो. अजहान ने अंडर-14 में अच्छे परफॉर्मेंस के जरिये कामयाबी हासिल कर डिविजनल टूर्नामेंट में अपना स्थान बनाया। मो. अमान-जावेद ने अंडर-17 फॉयल फेंसिंग में तीसरा, मोहम्मद तौहीद ने अंडर-14 सैबर फैंसिंग में दूसरा और मोहम्मद अजहान ने अंडर-14 फॉयल फेंसिंग में तीसरा मुकाम हासिल किया। कामयाबी पर प्रिंसिपल य़ाकूब मेमन, कोच मास्टर सईद आलम, जावेद खान ने बधाई दी।
