अग्रसेन क्लब लगाएगा राखी एग्जीबिशन
वैश्य समाज की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त शनिवार व रविवार को कच्छ पाटीदार भवन नौलखा काम्प्लेक्स के सामने सपना संगीता रोड में किया जा रहा है। 80 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। 8 अगस्त शनिवार को शाम 7 बजे से 50 बच्चों का रैम्प शो होगा।
9 अगस्त रविवार को दोपहर 4 बजे सेल्फ ब्यूटी कोर्स सिखाया जाएगा व रात्रि 8 बजे अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्थाओं का सम्मान होगा। फोल्डर का विमोचन प्रयोग शिराली गर्ग, राजेंद्र राजकिरण गोयल, शैलेष-प्रीति गर्ग, अरविंद बागड़ी, संजय बाकंडा, मुकेश बृजवासी, विनोद मीना अग्रवाल, दुर्गेश-निशा अग्रवाल, शुभम प्रियंका अग्रवाल, नीरज सपना मित्तल, राहुल प्रियंका गोयल बंटी, राहुल राधेश्याम अग्रवाल चूरीवालों ने किया।
