सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मल्हार आश्रम स्कूल में 6 एवं 7 अगस्त को किया जा रहा है। 6

अगस्त को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा पांडे एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता गुड्डा शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि गंगा पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय खेलों में कुश्ती से बच्चों में शारीरिक मानसिक शक्ति का विकास होता हैं। युवा पीढ़ी की विकसित भारत में महती भूमिका रहेगी। उक्त प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अनिल गुप्ता ने किया, अंत में आभार परवेज खान ने माना।