सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महिला को रिश्तेदारों में बदनाम करने की दी धमकी, विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को लगातार बदनाम करने और विरोध करने पर उसके साथ सरेराह मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 39वर्षीय पीड़िता ने गांधी नगर थाने में उपस्थित होकर आरोपी फूल सिंह निवासी: अरिहंत नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसे लोगों में और उसके रिश्तेदारों के बीच झूठी बातें फैलाकर बदनाम करने की धमकी देता आ रहा था। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर जब पीड़िता ने उसे ऐसा करने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी फूल सिंह भड़क गया।

आरोपी ने पीड़िता को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी। जाते-जाते आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।