विशेषज्ञों ने छात्रों को बताए करियर के नए आयाम
प्रेस्टीज, डिम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं डिपार्टमेंट ऑफ फिल्म एंड डिजिटल कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल मार्केटिंग और बदलती करियर संभावनाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान की गई। कार्यक्रम में बीएजेएमसी एवं एमएमसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विशेषज्ञों से भविष्य की पेशेवर चुनौतियों एवं अवसरों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर के नए आयाम बताए।
