दतिया में हार पर आज भाजपा की समीक्षा
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने परिणामों की विस्तृत समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में आज भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
