सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नेतन्याहू ने मोदी को बताया खास दोस्त

ईरान के साथ जारी तनाव और दुनिया भर में बदलते राजनीतिक हालातों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजराइल, भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें इजराइल के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया। इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में भारत से मिले समर्थन और सहयोग की भी सराहना की।