सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए एसोपी बनाने के निर्देश

न.प्र.)। सम्भागायुक्त कार्यालय में सम्भागायुक्त भास्कर लक्षकार द्वारा स्कूल शिक्षा, जनजाति कार्य, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लक्षकार ने चारों विभागों को विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की हिदायत दी।

शिक्षकों और कर्मचारियों के समयमान, वेतनमान, पेंशन और जीपीएफ के मसले पर निर्धारित नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के हित के कार्यों को नियमानुसार अपडेट रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के नए सिस्टम की निगरानी के लिए एसओपी बनायी जाए।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अलग कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए है। साथ ही स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर संभागीय अधिकारी अपनी प्राथमिकताएं तय करें। बैठक में अधिकारी डॉ. शॉजी जोसेफ,डॉ. स्मिता तिवारी, गणेश भाभर, सुनीता यादव, अनिता चौहान, शिवानी वर्मा मौजूद थे।

सम्भागायुक्त ने शिक्षक उपस्थिति देखी तो 14 जनपदों में 94 प्रतिशत और जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत जनपदों में स्थापित स्कूलों में 72 शिक्षकों की उपस्थिति जुलाई माह में रही है। सम्भागायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आयुष्मान के क्लेम प्रकरण बनाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके पंजीयन तथा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर इस कार्य को गभीरता से लेने के निर्देश दिए है।

पोषण पुर्नवास केन्द्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बच्चों का वजन लेने, सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वॉटर हार्वेस्टिंग को सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थानीय समस्याओं के निराकरण आपसी समन्वय के साथ करें। संभाग के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जाए।