देश के विभिन्न राज्यों के योग खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे
इंदौर। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी योग चैंपियनशिप मंगलवार से द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रारंभ होगी। देश के विभिन्न राज्यों की टीमें 4 से 7 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में न सिर्फ पदकों की होड़ करेंगी बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी पैदा करेंगी।
एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें बालक और बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभागिता करेंगी। योग खेल के रूप में स्टूडेंट्स के शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास में भी सहायक है। ऑल इंडिया आइपीएससी स्पर्धा तीन आयु वर्गों में आयोजित होगी।
इसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी विभिन्न आसनों की प्रस्तुती देंगे। औपचारिक शुभारंभ 4 अगस्त को सुबह के सत्र में होगा।
